ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

सावधान! उत्तराखंड में कोरोना ने दी दस्तक, हल्द्वानी में मिला पहला संक्रमित मरीज

उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां कुमाऊं के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में कोरोना संक्रमण का एक नया मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की रहने वाली 76 वर्षीय महिला की जांच रिपोर्ट में SARS-CoV-2 संक्रमण की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने मरीज को तत्काल आइसोलेशन में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार संक्रमित महिला उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के कैमरी, बिलासपुर क्षेत्र की निवासी है। जांच के दौरान लिए गए सैंपल में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उसे अस्पताल के वार्ड-सी में बनाए गए पृथक क्यूबिकल में शिफ्ट किया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।कोरोना संक्रमित महिला की हालत फ़िलहाल स्थिर और सामान्य बनी हुई है. उन्हें किसी ऑक्सीजन सपोर्ट की आवश्यकता नहीं है।

पढ़ें यह खबर : देहरादून की कलयुगी माँ ने बेटी का सौदा कर रची अपहरण की झूठी कहानी, माँ समेत चार गिरफ्तार

कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने पूरे मामले की जानकारी रामपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को भेज दी है। इसके साथ ही राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी, सीएमओ नैनीताल तथा संबंधित कंट्रोल रूम को भी आधिकारिक सूचना उपलब्ध करा दी गई है, ताकि आवश्यक निगरानी और समन्वय सुनिश्चित किया जा सके।

स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित महिला के संपर्क में आए लोगों की पहचान करने और उनकी निगरानी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि संक्रमण के संभावित प्रसार को रोकने के लिए सभी जरूरी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

पढ़ें यह खबर : उत्तराखंड गौरव सम्मान के लिए आवेदन शुरू: प्रदेश का मान बढ़ाने वाली विभूतियों को सरकार करेगी सम्मानित

अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि घबराने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों का पालन जरूर करें। यदि किसी व्यक्ति में सर्दी, खांसी, बुखार या श्वसन संबंधी लक्षण दिखाई दें तो तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार उपचार लें। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग स्थिति की लगातार समीक्षा कर रहा है और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

 

Watch Video

You Might Also Like

Recommended For You