उत्तराखंड गौरव सम्मान के लिए आवेदन शुरू: प्रदेश का मान बढ़ाने वाली विभूतियों को सरकार करेगी सम्मानित
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने “उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार” के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन व्यक्तियों को प्रदान किया जाएगा, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट कार्यों से राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया हो अथवा राज्य के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया हो।
शासन के अनुसार ऐसे महानुभाव, जिनके कार्यों की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना हुई है और जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में राज्य का नाम रोशन किया है, वे इस पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन भरकर उसमें उल्लिखित तथ्यों का संबंधित जिलाधिकारी से सत्यापन कराना होगा। सत्यापित आवेदन सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, उत्तराखंड शासन, सचिवालय परिसर, सुभाष रोड, देहरादून-248001 के पते पर भेजना होगा।
पढ़ें यह खबर : देहरादून की कलयुगी माँ ने बेटी का सौदा कर रची अपहरण की झूठी कहानी, माँ समेत चार गिरफ्तार
शासन ने आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 30 अगस्त 2026 निर्धारित की है। जिला प्रशासन ने सभी पात्र व्यक्तियों, संस्थाओं और नागरिकों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है, ताकि योग्य व्यक्तियों का चयन इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए किया जा सके।
पढ़ें यह खबर :
इन क्षेत्रों के लोग कर सकते हैं आवेदन :
शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, विज्ञान, साहित्य, कला, संस्कृति, सामाजिक सेवा और पर्यावरण संरक्षण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण कार्य करने वाले नागरिक।
पुरस्कार से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश और आवेदन पत्र का निर्धारित प्रारूप जिला प्रशासन कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।
चयन प्रक्रिया :
राज्य स्तर पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समितिसभी प्राप्त आवेदनों की बारीकी से जांच करेगी और मुख्यमंत्री की अंतिम स्वीकृति के बाद विजेताओं के नामों की घोषणा की जाएगी।यह उत्तराखंड राज्य के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक है
पढ़ें यह खबर : उत्तराखंड का अनोखा कोटेश्वर महादेव मंदिर, जहां हर साल बढ़ने का दावा किया जाता है लेटे हुए शिवलिंग का आकार
उत्तराखंड गौरव सम्मान की शुरुआत उत्तराखंड सरकार द्वारा वर्ष 2021 में की गई थी। यह राज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक है। इससे पहले यह सम्मान देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल, दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत, लेखक प्रसून जोशी, और प्रसिद्ध पर्वतारोही बछेंद्री पाल जैसी महान विभूतियों को दिया जा चुका है।



















