मनाली में एक दिन धूप खिलने के बाद फिर छाए बादल, ऊंची चोटियों में बर्फबारी का दौर जारी
मनाली: हिमाचल प्रदेश का मौसम भी अब पल-पल रंग बदल रहा है। जिससे स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक दिन जहां धूप खिल रही है तो वही दूसरे दिन फिर से बादल छाने से लोगों की मुश्किलें बढ़ रही है। वही दोपहर बाद मनाली व लाहुल की ऊंची चोटियों में बर्फबारी का दौर लगातार जारी है। वही इसी के साथ ही वहां पर अब कड़ाके की ठंड का भी एहसास हो रहा है।
यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बिताने वाली लड़कियां अब हो जाए सावधान, वरना होगी ये गंभीर बीमारी..
सोमवार को दिन में धूप खिलने के बाद मंगलवार की सुबह से फिर से मनाली और लाहुल घाटी में बादलों छाए रहे और ऊच्ची चोटियों में बर्फबारी का दौर लगातार जारी रहा। लाहुल की समस्त घाटी में एक से डेढ़ फुट बर्फ़बारी हुई है। जिससे जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। घाटी में सुबह से ही बर्फ़बारी हो रही है। लाहुल घाटी में चार दिनों से बस सेवा ठप है। ताजा बर्फबारी होने से पहाड़ ऒर भी आकर्षक हो गए है।
यह भी पढ़ें: रुद्रपुर में पुलिस ने 40 लाख की स्मैक के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार
बर्फबारी होने से लाहुल सहित मनाली घाटी में ठंड बढ़ गई है। रोहतांग दर्रे सहित राहनीनाला, मढ़ी, धुंधी जोत, पतालसू जोत, इंद्र किला, लदाखी पीक, सेवन सिस्टर पीक, हनुमान टिब्बा मकरबे व शिकरबे की पहाड़ियों, भृगु व दशौहर की पहाड़ियों में एक बार फिर से बर्फ़बारी का क्रम शुरू हो गया है। मनाली के पर्यटन स्थल नेहरुकुण्ड, पलचान, कोठी, सोलंगनाला, फातरु, अंजनी महादेव, हामटा और गुलाबा भी बर्फ से लड़ गए है।