
Oscar 2023 : RRR और Chhello Show ऑस्कर के लिए हुई शॉर्ट लिस्ट, पढ़ें पूरी खबर | Nation One
Oscar 2023 : इंडियन फिल्में RRR और द लास्ट फिल्म शो (छेलो शो) ने ऑस्कर 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट में जगह बनाई है। आरआरआर को अपने गाने नातु नातु.. के लिए जबकि द लास्ट फिल्म शो को इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगिरी के लिए शॉर्टलिस्ट किया है।
वहीं, इस साल बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली ऋषभ शेट्टी की कांतारा को ऑस्कर 2023 के नॉमिनेशन के लिए भेजा गया है। होम्बले फिल्म्स ने हाल ही में इस बात की पुष्टि भी की है।
रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने अपनी फिल्म को एन मौके पर ऑस्कर 2023 के लिए नॉमिनेशन भेजा है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि उनकी फिल्म को ऑस्कर के लिए नॉमिनेट की जाएगी।
Oscar 2023 : 10 कैटैगिरी की हुई घोषणा
द एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज द्वारा 95वें अकादमी पुरस्कारों के लिए 10 कैटेगिरी को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिसकी घोषणा की गई है। इसमें डॉक्यूमेंट्री और इंटरनेशनल फीचर, डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट, ओरिजनल स्कोर शामिल हैं।
अच्छी खबर यह है कि छेलो शो, जिसकी ऑस्कर में इंडिया से ऑफिशियल एंट्री थी को अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म कैटेगिरी में शामिल किया गया है। वहीं, आरआरआर ने नातु नातु के लिए म्यूजिक के लिए ओरिशनल सॉन्ग कैटेगिरी में जगह बनाई है।
रिपोर्ट्स की मानें तो ऑस्कर के लिए नॉमिनेशन वोटिंग 12 से 17 जनवरी तक होगी। नॉमिनेशन लिस्ट की घोषणा 24 जनवरी को की जाएगी। 95वां ऑस्कर 12 मार्च को हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया जाएगा।
Oscar 2023 : कंतारा को ऑस्कर 2023 के नामांकन के लिए भेजा गया
ऋषभ शेट्टी की फिल्म कंतारा 2022 में इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन गई। बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के बाद फिल्म अब ऑस्कर 2023 पर नजर गड़ाए हुए है।
कंतारा के निर्माता ने पुष्टि की है कि उन्हों फिल्म को नॉमिनेशन के लिए भेजा। ऋषभ की ऑस्कर 2023 के लिए नामांकन जमा कर दिया है।
कंतारा के मेकर विजय किरगंदूर ने इसकी पुष्टि की और कहा कि हमने ऑस्कर के लिए अपना आवेदन जमा कर दिया है और हमें इससे काफी उम्मीदें हैं। आपको बता दें कि फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर करीब 400 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।
Also Read : Delhi Bomb Scare: लावारिस बैग में मिला IED, एनएसजी ने किया निष्क्रिय | Nation One