उम्रदराज अभिनेताओं ने आधी उम्र की हिरोइनों संग बनाई जोड़ी
- कई अभिनेताओं ने अपनी से आधी आयु की अभिनेत्रियों के साथ बड़े पर्दे पर रोमांस किया है। इनकी जोड़ी खूब पसंद की गई है। सोनाक्षी सिन्हा और सलमान तथा शाहरूख और अनुष्का या कैटरीना कैफ की जोड़ी को दर्शकों न हिट बना दिया है।
शाहरुख खान ने 22 साल की उम्र में फौजी से शुरुआत की थी। जब उन्होंने करियर की शुरुआत की तब उनके साथ जब तक है जान फिल्म में अभिनेत्री कटरीना कैफ 5 साल की थीं। उस समय दीपिका पादुकोण 2 साल की थीं। अनुष्का शर्मा का जन्म 1988 में हुआ था। - भारतीय सिनेमा के दबंग सलमान खान ने भी 22 साल की उम्र में फिल्म ’बीवी हो तो ऐसी’ से सन 1988 में करियर की शुरुआत की। उस समय सलमान संग बजरंगी भाईजान और कई फिल्मों नजर आने वाली अभिनेत्री करीना कपूर महज 5 साल की थीं। फिल्म किक में नजर आने वालीं जैकलीन 3 साल की थीं। दबंग और दबंग 2 में सलमान के साथ रोमांस करने वाली सोनाक्षी सिन्हा महज 2 साल की थीं
- बॉलीवुड स्टार आमिर खान ने भी 1988 में 23 साल की उम्र में फिल्म कयामत से कयामत तक से फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। इस स्टार के साथ नजर आने वाली अभिनेत्री करीना कपूर 1988 में 7 साल की थीं। फिल्म धूम 3 में आमिर को रिझाने वाली कटरीना कैफ की उम्र उस समय 4 साल थी। पीके में आमिर संग कमाल की कैमिस्ट्री दिखाने वाली अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का जन्म 1988 में हुआ था।
- बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार ने साल 1991 में फिल्म सौंगध से डेब्यू किए थे। उस समय वह 23 साल के थे। अक्षय के साथ फिल्म ब्रदर्स में नजर आने वाली जैकलीन फर्नांडिस की उम्र महज 5 साल थी। हॉलीडे में अक्षय के साथ रोमांस करने वाली सोनाक्षी सिन्हा तब 2 साल की थी। सिंह इज ब्लिंग में अक्षय संग नजर आने वाली ऐमी जैक्सन तो उनके करियर के शुरुआत तक पैदा भी नहीं हुईं थी। ऐमी का जन्म 31 जनवरी 1992 में हुआ था।
- साल 1991 में अपने करियर की शुरुआत करने वाली बॉलीवुड के एक्शन हीरो अजय देवगन भी अपने से आधी आयु की अभिनेत्रियों के साथ काम कर चुके हैं। फिल्म दृश्यम में अजय की पत्नी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री श्रेया सरन की उम्र 8 साल की थी। सोनाक्षी सिन्हा उस वक्त महज 3 साल की थी। हिम्मतवाला में उनके साथ रोमांस करने वाली तमन्ना भाटिया की उम्र 1 साल थी।
- बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान ने 23 साल की उम्र में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। फैंटम और रेस में सैफ की जोड़ीदार बनी कैटरीना कैफ उस दौरान महज 9 साल की थीं। रेस 2 में उनके साथ काम करने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण तब 7 साल की थीं। बुलेट राजा में सैफ संग काम करने वाली सोनाक्षी सिन्हा की उम्र सिर्फ 5 साल की थीं।
- 24 साल की उम्र में फिल्म अपूर्वा रांगल से अपने फिल्मी जिंदगी की शुरूआत करने वाले रजनीकांत ने रोबोट में ऐश्वर्या राय के साथ काम किया। जब रजनी ने फिल्मों में कदम रखा था उस समय एश्वर्या की आयु मात्र 1 साल थी। फिल्म कोच्चिदइयां में नजर आने वाली दीपिका पादुकोण का जन्म उनके करियर शुरु करने के 11 साल बाद हुआ। लिंगा में रजनी के साथ रोमांस करने वाली सोनाक्षी सिन्हा का जन्म उनके करियर शुरु करने के 12 साल बाद हुआ था।