UP News : ‘बहुत काला है’ बोलकर मंडप से भाग गई दुल्हन, 2 फेरों के बाद शादी से किया इनकार और फिर… | Nation One

UP News

UP News : शादी में तरह-तरह का घटनाएं हो जाती हैं, जो काफी चौंकाने वाली साबित होती हैं। अब इसी तरह की एक खबर आई है जिसे देख हर कोई सन्न हो गया है।

दरअसल, एक दुल्हन ने शादी में दो फेरे लेने के बाद यह कहते हुए शादी से इनकार कर दिया कि दूल्हा ‘बहुत काला’ है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना गुरुवार को इटावा के भरथना में उस वक्त हुई जब दुल्हन नीता यादव रवि यादव से शादी करने वाली थी। दो फेरे लेने के बाद नीतू ने अचानक घोषणा की कि वह शादी तोड़ रही है।

दुल्हन का कहना था कि उसे पहले दिखाया गया दूल्हा वह नहीं था जिससे वह शादी कर रही थी। उसने यह भी कहा कि उसका रंग उसकी पसंद के हिसाब से बहुत काला है।

UP News : मंडप छोड़ गई दुल्हन

दुल्हन मंडप छोड़कर चली गई और अपने परिवार के सदस्यों के समझाने पर भी नहीं लौटी। दुल्हन को समझाने का प्रयास छह घंटे से अधिक समय तक जारी रहा जिसके बाद दूल्हा और बारात बिना शादी किए वापस जाने के लिए तैयार हो गए।

UP News : दूल्हा हुआ आहत

दूल्हे के पिता ने अब पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि दुल्हन को उपहार में दिए गए लाखों रुपये के जेवर उन्हें वापस नहीं किए गए।

दूल्हे ने कहा, “लड़की और उसका परिवार मुझसे कई बार मिलने आया था और मुझे नहीं पता कि उन्होंने अचानक अपना मन क्यों बदल लिया। इस घटना ने मुझे बहुत आहत किया है।”

Also Read : Lucknow : लोकसभा चुनाव की रणनीति को लेकर CM योगी करेंगे बैठक, पढ़ें पूरी खबर | Nation One