Bollywood: ऐक्टिंग छोड़ ढाबे पर झूठे बर्तन धोने लगे थे ये मशहूर ऐक्टर, रोहित शेट्टी लाए वापस | Nation One
Bollywood: बॉलीवड के दिग्गज कलाकार संजय मिश्रा ने एक से बढ़कर एक किरदार निभाए। उन्होने फैंस के दिलों में एक खास जगह बनाई है। बता दें कि ज्यादातर ऐक्टर को कॉमिडी फिल्मों में पसंद किया गया है।
इसे भी पढे़ – LIC IPO: आज खुलेगा देश का सबसे बड़ा आईपीओ, अप्लाई करने से पहले जान लीजिए ये महत्तवपूर्ण बातें | Nation One
उन्होंने अपने करियर में गोलमाल, वेलकम, धमाल, ऑल द बेस्ट और फंस गए रे ओबामा जैसी सुपरहिट कॉमिडी फिल्मों में काम किया है।
Bollywood: इस वजह से आए फिल्मों मे वापस
हालंकि संजय मिश्रा एक जाने-माने अभिनेता हैं लेकिन एक समय पर उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ने का मन बना लिया था।
संजय मिश्रा ने बताया कि एक समय पर वह निजी जिंदगी में काफी परेशान थे। इस कारण उन्होंने अपना प्रफेशन बदलने के बारे में भी विचार किया था। वह काफी बीमार थे और उसी समय उनके पिता का भी निधन हो गया था।
इसे भी पढ़े – Entertainment News: अर्पिता खान की ईद पार्टी में बॉलीवुड सितारों ने लगाई रौनक, इस कपल ने खींचा सबका ध्यान | Nation One
जिसके बाद ऐक्टर संजय मुंबई छोड़कर ऋषिकेश चले गए। दरअअसल वह वहां जाकर एक ढाबे में ऑमलेट बनाते थे और झूठे बर्तन धोया करते थे। जिसके केवल 150 रुपये मिलते थे।
इसे भी पढे़ – Bollywood News: अर्पिता की ईद पार्टी में शहनाज ने सलमान पर लुटाया अनोखा प्यार, फैंस कर रहे हैं जमकर तारीफ | Nation One
ऐसे कई लोग थे जो उन्हें पहचान भी जाते थे क्योंकि तब तक संजय ‘गोलमाल’ जैसी पॉप्युलर और महान फिल्म में काम कर चुके थे।
इसे भी पढे़ – Dehradun: देहरादून के इस स्कूल में 6 कोरोना पॉजिटिव छात्राएं, शुरू हुई कंटेनमेंट जोन की तैयारी | Nation One
इस दौरान संजय के पास रोहित शेट्टी की फिल्म ‘ऑल द बेस्ट’ का ऑफर आया और वह वापस फिल्मों में काम करने लगे। देखा जाए तो यह संजय के लिए एक गोल्डन Opportunity साभित हुई।