IPL 2022: आईपीएल में यूपी के इस गेंदबाज ने डाली सबसे खतरनाक गेंद, किया ऋषभ पंत को बोल्ड | Nation One

IPL 2022

IPL 2022: आजकल आईपीएल बड़े जोरो – शोरो से चल रहा है। बता दें कि कल यानी 1 मई को 2 मैच खेले गए। पहला मैच लखनऊ सुपरजाइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। जिसमें लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

लेकिन टीम फैसला बिल्कुल सही साबित हुआ। उन्होने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 195 रन बनाए।

IPL: मोहसिन खान ने पंत को बनाया अपना शिकार युवा गेंदबाज

वहीं लखनऊ सुपरजाइंट्स को पिछाड़ने के लिए दिल्ली कैपिटल्स के दोनों शुरुआती बल्लेबाज जल्दी ही आउट हो गए। जिसके बाद मिचेल मार्श और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने अपनी टीम की पारी को संभाला।

लेकिन मिचेल मार्श भी ज्यादा देर तक टिक ना सके और 37 रन बनाकर आउट हो गए हैं। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के विकेट लगातार गिरते गए।

इसे भी पढ़े – Dehradun: लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे मिलावटखोरों पर FDA का छापा, सिंथेटिक पनीर हुआ जप्त । Nation One

IPL 2022 में मोहसिन खान का छाया जलवा

जिसके बाद पंत को अपना शिकार युवा गेंदबाज मोहसिन खान ने बनाया। दिल्ली की पारी के 13वें ओवर में मोहसिन खान ने घातक गेंदबाजी करते हुए ऋषभ पंत को बोल्ड कर डाला। जो की काफी दिलचस्प था।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के इस गेंदबाज की ये वीडियो सोशल मैदान पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। फैंस उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े – Chardham Yatra: उत्तरकाशी में सरकार के खिलाफ हुआ विरोध प्रदर्शन, फूंका गया सतपाल महाराज का पुतला, पढ़े पूरी खबर | Nation One

पिछले कुछ मैचों से मोहसिन खान अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। जिस वजह से टीम उन्हें ज्यादा से ज्यादा मौके दे रही है।

https://twitter.com/AlieJeny/status/1520760828802531328?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1520760828802531328%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.haribhoomi.com%2Fsports%2Fcricket%2Fdc-vs-lsg-ipl-2022-mohsin-khan-clean-bowled-rishabh-pant-video-went-viral-on-social-media-423976