Yogi New Cabinet List: उत्तर प्रदेश में दूसरे कार्यकाल भाजपा सरकार शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर 2.0 के साथ यूपी के मुख्यमंत्री बनेंगे। बता दें कि पीएम मोदी के साथ नए मंत्रिमंडल पर चर्चा करने के लिए रविवार को अपनी दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली हैं।
इस दौरान जेपी नड्डा, अमित शाह और बीएल संतोष समेत कई और नेता मौजूद होंगे। वहीं शपथ ग्रहण समारोह की तारीख पर भी चर्चा की जाएगी।
Yogi New Cabinet List: कौन – कौन होगा शामिल
एक रिपोर्ट के अनुसार, राज्य अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, भाजपा नेता सुनील बंसल, राज्य प्रभारी राधा मोहन सिंह को भी दिल्ली तलब किया गया है। भाजपा लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए नए उपमुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट में कई नए चेहरों पर विचार कर रही है। लेकिन अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व का होगा।
बताया जा रहा है कि इस बार किस नए चेहरे को जगह योगी कैबिनेट में मिलेगी। जानकारी के मुताबित, उपमुख्यमंत्री पद के लिए स्वतंत्र देव सिंह, बेबी रानी मौर्य, बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य के नाम लिस्ट में हैं। वहीं स्वतंत्र देव सिंह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभाल सकते हैं।
इसे भी पढ़े – Delhi News: Paytm के CEO विजय शेखर शर्मा को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला | Nation One
केशव प्रसाद मौर्य जरूर हारे हैं लेकिन वह ओबीसी का चेहरा हैं इसलिए एक बार फिर उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।
बता दें कि योगी आदित्यनाथ की सरकार में नए चेहरे के रूप में कई नामों की चर्चा भी तेज है जैसे-
1. बेबी रानी मौर्य
2. राजेश्वर सिंह
3. केतकी सिंह
4. नितिन अग्रवाल
6. शलभ मणि त्रिपाठी
7. अदिति सिंह
8. असीम अरुण
9. श्रवण कुमार निषाद
10. सुरेंद्र कुशवाहा
11. अंजुला माहौर
12. अनुराग सिंह
13. आशीष पटेल