UP Election 2022 : BJP को होगा नुकसान, मतगणना के दिन विपक्षी पार्टियां रहें सतर्क : राकेश टिकैत | Nation One
UP Election 2022 : भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत शनिवार देर शाम रादौर के गांव कांजनू में पहुंचे, जहां किसानों ने उनका फूल माला डालकर जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में टिकैत ने कहा यूपी चुनाव में भाजपा को नुक्सान झेलना पड़ेगा। जनता भाजपा सरकार से नाराज है। इस मौके पर टिकैत ने अप्रत्यक्ष रूप से मतगणना में गड़बड़ी का भी आरोप लगाया।
UP Election 2022 : आंदोलन कहां और कब होगा जनता फैसला करेगी
उन्होंने विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मतगणना को लेकर सजग रहने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता मतगणना केंद्रों पर अपनी पहरेदारी बना के रखे। गर उनकी पहरेदारी में कमी रही तो यूपी जिला पंचायत जैसे नतीजे भी सामने आ सकते है।
वहीं आंदोलन को लेकर पूछे सवाल के जवाब में टिकैत ने कहा कि 2022 में पुरे देश में संगठन को मजबूत करने का कार्य किया जाएगा, जहां तक आंदोलन की बात है अगर समझौते के तहत हुई मांगो को पूरा नहीं किया गया, तो आंदोलन कहां और कब होगा जनता इसका फैसला करेगी।
UP Election 2022 : सरकार की नाकामी
वहीं राकेश टिकैत ने कहा कि आज यूक्रेन में देश की हजारों युवा फंसे हुए है, लेकिन सरकार उन्हें स्वदेश लाने में देरी कर रही है। यह सरकार की नाकामी है।
किसान आंदोलन के दौरान देश के 750 किसानों की जान गई। आज तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनकी शहादत पर एक शब्द भी नहीं बोला। यह पूरे देश के किसानों का अपमान है।
UP Election 2022 : बोले- सरकार की नीयत में खोट
वहीं उन्होंने कहा कि आंदोलन जब वापिस लिया गया था तो उस समय सरकार के साथ जो समझौता हुआ था। उस पर सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की है। जिससे देश के किसानों में रोष है।
गेहूं का सीजन नजदीक है। सरकार ने अभी तक एमएसपी पर कोई कमेटी नहीं बनाई है। इससे साबित होता है कि सरकार की नीयत में खोट है।
यह भी पढ़ें : PHOTO : इंस्टाग्राम पर कंगना रनौत से ज्यादा पॉपुलर है उनकी ये हसीन कैदी, लॉकअप में आते ही मचाया तहलका | Nation One