
Punjab Election 2022: प्रियंका गांधी ने बांधे सीएम चन्नी की तारीफों के पुल, किया ये बड़ा ऐलान | Nation One
कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं वोटरो को लुभाने के लिए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी रविवार को पंजाब के दौरे पर पहुंचीं। सबसे पहले प्रियंका गांधी ने कोटकपूरा में जनसभा को संबोधित किया।
बता दें कि प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं पंजाबी परिवार में विवाहित हूं। मेरे बच्चों में पंजाबी खून है। इस दौरान उन्होंने आप के दिल्ली मॉडल पर सवाल उठाए और उसकी तुलना भाजपा के गुजरात मॉडल से की। साथ ही प्रियंका गांधी ने सीएम चन्नी की भरपूर प्रशंसा करते हुए बोला कि उन्होंने 100 दिन में अच्छा काम किया। हम चाहते हैं कि पंजाब की सरकार पंजाब से चलनी चाहिए जो कि चन्नी सरकार पंजाब से चलेगी।
वहीं दूसरी ओऱ कांग्रेस की स्टार कंपेनर ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर भी निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब से न चलकर दिल्ली से चल रहे थे, इसलिए पार्टी ने उन्हें बदल डाला। वह कहना चाह रही थी कि कैप्टन केंद्र सरकार यानी भाजपा के इशारों पर चल रहे हैं।
इसी बीच प्रियंका ने एलान किया कि उनकी सरकार बनने पर महिलाओं को 1100 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। अब वह धूरी में महिलाओं को संबोधित करेंगी। जिसके बाद 3.30 बजे डेराबस्सी में रोड शो करेंगी और शाम 6 बजे चंडीगढ़ हवाई अड्डे से दिल्ली रवाना हो जाएंगी।
बता दे कि कांग्रेस की स्टार कंपेनर प्रियंका गांधी ट्विटर पर भी आज चाही हुई है उनके लिए #PriyankaPunjabNaal काफी इस्तमाल किया जा रहा है।