![UP Assembly Election 2022: उन्नाव रेप पीड़िता की मां को टिकट, राहुल गांधी ने दिया ये बयान | Nation One](https://nationone.tv/wp-content/uploads/2022/01/jj-850x560.jpg)
UP Assembly Election 2022: उन्नाव रेप पीड़िता की मां को टिकट, राहुल गांधी ने दिया ये बयान | Nation One
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। उन्होंने 125 उम्मीदवारों की घोषणा की, जिनमें 50 महिलाएं हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने उन्नाव रेप पीड़िता की मां (Unnao Rape Victim Mother) को भी टिकट दिया है।
इसके अलावा, प्रियंका गांधी ने खुद जानकारी दी है कि उम्मीदवारों में महिलाओं के साथ कुछ पत्रकार और सोशल वर्कर्स भी शामिल हैं। वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता ने कहा कि कुछ पत्रकार, एक अभिनेत्री, समाजसेवी और संघर्षशील महिलाओं को मौका दिया गया है।
‘उन्नाव की बेटी के लिए न्याय की लड़ाई’
उन्नाव से कांग्रेस ने आशा सिंह को टिकट दिया है। आशा सिंह उन्नाव रेप पीड़िता की मां हैं। 45 साल की आशा सिंह को एक बेटा और चार बेटियां हैं। चार बेटियों की उम्र 25, 19, 15 और 13 साल है जबकि बेटा सबसे छोटा 7 साल का है।
आशा सिंह खुद अशिक्षित हैं लेकिन वे बेटियों को पढ़ा रहीं हैं। उनकी एक बेटी पोस्ट ग्रैजुएशन कर रही है। आशा के आय का साधन खेती है। फिलहाल, कोर्ट केस के चलते वे दिल्ली में रहती हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली में रहने के बावजूद आशा उन्नाव में अपने परिजन के संपर्क में रहती हैं, और उन्नाव आना-जाना लगा रहता है।
कांग्रेस ने आशा कार्यकर्ताओं के अधिकार के लिए संघर्ष करने वाली पूनम पांडे, ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हिंसा का शिकार हुई रितु सिंह, निषादों के लिए आवाज उठाने वाली अल्पना निषाद को चुनाव में उतारा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की पत्नी लुइस खुर्शीद, नागरिकता कानून के खिलाफ आंदोलन में जेल जाने वाली कांग्रेस नेता सदफ जफर, समाजवादी पार्टी से कांग्रेस में आई पंखुड़ी पाठक से लेकर पत्रकार निदा अहमद को भी टिकट दिया है।