जिंगलबेल्स पर डांस करती नजर आई अनायरा, कपिल ने शेयर की बेटी की इंस्टा स्टोरी | Nation One

जिंगलबेल्स पर डांस करती नजर आई अनायरा, कपिल ने शेयर की बेटी की इंस्टा स्टोरी

मुंबई : कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं।  वह अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी पर्सनल लाइफ शेयर करते रहते हैं। जानकारी के मुताबिक बता अभी हाल ही में कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ ने एक बेटे को जन्म दिया है।

हालांकि इस बात की खबर कपिल ने खुद सोशल मीडिया के जरिये फैंस को दी है। आपको बता दें इस खुशखबरी को सुनने के बाद फैंस उनके बेटे की एक झलक देखने के लिए बेताब हैं।  

जानकारी के मुताबिक बता दें अभी हाल ही में कपिल अपनी 1 साल की बेटी अनायरा का एक डांस वीडियो शेयर किया है। जिसमे वह बेहद क्यूट लग रही है। अनायरा सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह के गाने जिंगलबेल्स पर डांस कर रही हैं।

इस वीडियो को कपिल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। जिस पर उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मेरी लिटिल रॉकस्टार जिंगलबेल्स पर डांस कर रही है” उनकी इस वीडियो उनके फैंस खूब लिखे और शेयर कर रहे हैं। 

बेटे की तस्वीरें देखने को फैंस बेताब 

आपको बता दें गिन्नी ने 2018 में कपिल शर्मा से शादी की थी। वहीं गिन्नी ने 2019 में बेटी अनायरा को जन्म दिया है। ऐसे में अब फैंस कपिल शर्मा के बेटे जिसका जन्म 1 फरवरी को हुआ उसकी तस्वीरें देखने के लिए बेताब है। 

बता दें कपिल फिलहाल पैटरनिटी लीव पर हैं। जहां उन्होंने बेटे की तस्वीर अभी तक सभी से दूर रखी है, वहीं बेटी अनायरा की तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। जिस पर फैंस का प्यार मिलता रहता है।