मुंबई : कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और नेता राहुल गांधी एक बार फिर अपने चुनावी अवतार में नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी के चुनाव प्रचार का तरीका सबसे और खास है। चुनाव प्रचार के दौरान वह जनता के बीच रहकर संवाद करते हैं।
उनके साथ खाते-पीते और बातें भी करते हैं। इस चुनाव प्रचार में भी वह ऐसा ही कर रहे हैं। कभी वह लोगों के साथ खाना खा रहे हैं। तो कभी मछुआरों के साथ मछली पकड़ने के लिए गोता लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
ऐसे में उनकी इन सभी के साथ फोटोज व् वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रही हैं। अब राहुल गांधी का एक वीडियो और वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पुशअप्स मार रहे हैं। इस पर बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने रिएक्शन दिया है और पुशअप्स के इस वीडियो को शेयर भी किया है।
छात्रों को बताई कराटे की तकनीक और दिखाया पुशअप्स
जानकारी के मुताबिक आप वीडियो में देख सकते हैं कि राहुल गांधी पहले एक छात्र को कराटे की एक तकनीक बता रहे होते हैं। इसके बाद वह एक छात्रा के साथ दोनों हाथ से पुशअप्स मारते हैं।
दोनों हाथ पुशअप्स मारने के बाद वह यह भी कहते हैं कि इसे और कठिन बनाए और वह एक हाथ से पुशअप्स मारने लगते हैं। राहुल गांधी को एक हाथ से पुशअप्स मारते देख वहां मौजूद सभी छात्र और अध्यापक खुशी से तालियां बजाने लगते हैं।
स्वरा भास्कर ने ऐसे की तारीफ
ऐसे में वहां मौजूद सभी लोगों का दिल राहुल गाँधी ने जीत लिया। इतना ही नहीं इस वीडियो को देखने वाले लोग भी राहुल गांधी के दीवाने हो रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी राहुल गांधी के इस व्यवहार की तारीफ की और उनके प्रति दीवानगी दिखाई है।
उन्होंने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “ये बंदा सच में खिलाड़ी है।” इसके साथ ही उन्होंने एक दिल वाला और पढ़ाकू टाइप इमोजी शेयर किया।