Best Plants for home, According to Vastu | Nation One

घर में लगाएं इस तरह के पौधे, मां लक्ष्मी की होगी कृपा

अक्सर घर में सभी लोग पेड़-पौधों के बड़े शौक़ीन होते हैं। लेकिन कभी कभी कुछ पौधे जो हम लाते हैं। वाह हमारे घर वास्तुदोष भी ला सकते हैं।

ऐसे में अगर आपने कभी गौर किया होगा तो आपको जरूर पता होगा होगा। हमारी दादी-नानी घर में केले, तुलसी और शमी का पौधा लगाती थी। ये पौधे हमारी संस्कृति के मुख्य भाग हैं।

वहीं और ज्योतषशास्त्रों की मानें तो इन पौधों में पॉजिटिव एनर्जी पाई जाती है।  जो हमारी लाइफ को स्ट्रेस फ्री बनाती हैं। कहा जाता है कि अगर इन्‍हें शुभ समय और सही स्‍थान पर लगाया जाए तो इससे व्यक्ति के जीवन में खुशियां ही खुशियां लेकर आता है।

इस नक्षत्र में लगाएं घर में पौधे :

वास्‍तुशास्‍त्र के अनुसार, पौधे लगाते समय नक्षत्रों का व‍िशेष ध्‍यान रखना चाहिए। इन्हीं के आधार पर पौधे अच्‍छे से फलते-फूलते भी हैं और घर में खुशहाली भी आती है। घर में पौधे लगाने के लिए स्वाति, उत्तरा, हस्त, रोहिणी और मूल नक्षत्र को सबसे बेहतर माना गया है।

ऐसा करने से जीव की सभी परेशानियां हल हो जाती हैं। साथ ही सभी बिगड़ते काम बनने लगते हैं।

जानिये किस दिशा में लगाएं पौधे 

वास्‍तुशास्‍त्र के अनुसार, पौधे लगाने के लिए दिशा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में जब भी घर पौधे लगाएं तो उन्हें वाम पार्श्व में न लगाएं। वहीं, नेत्रत्व या अग्नि कोण में भी इन्हें न लगाएं। ये दिशाएं अशुभ मानी जाती हैं। ऐसा करने से जीवन में नेगेटिविटी आती है।

वहीं  पूर्व द‍िशा में किसी भी तरह के बड़े और विशाल पेड़-पौधों को न लगाएं।

लेकिन अगर यह पेड़ पहले से ही लगे हैं तो और आप इन्हें हटा नहीं सकते हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।

इसकी नकारात्मकता को दूर करने के लिए घर की उत्तर दिशा में आंवला, हरश्रृंगार, तुलसी और अमलतास के पौधे लगा सकते हैं। ऐसा करने से घर के दोष धीरे-धीरे कम हो जाते हैं।

अगर आपके घर में लगे पेड़-पौधे फल या फूल नहीं दे रहे तो आप कुछ उपाय कर सकते हैं। इसके लिए आप पौधों या पेड़ों की जड़ों में मूंग, उड़द, कुलथी, तिल और जौ मिला दें।

साथ ही पानी भी डाल दें। वहीं, यह भी कहा जाता है कि व्यक्ति अपने घर या जमीन को दूषित होने से बचाने के लिए आंवले का पौधा लगता है।

जानकारी के मुताबिक घर पर कभी कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए। इन पौधों से दूरी बनाकर रखें।  जो लोग ऐसा करते हैं उन पर हमेशा देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

उनका घर घर हमेशा धन-दौलत से भरा रहता है।