अगर दुनिया देखनी है तो बाई रोड घूमें, 70 दिन में होगा सफऱ पूरा | Nation One

नई दिल्ली | अगर आप दुनिया घूमने के शौकीन हैं और बाईरोड ही दुनिया घूमना चाहते हैं तो आपका यह सपना जल्द पूरा होने वाला है। गुड़गांव की एक निजी ट्रैवलर कंपनी ने 15 अगस्त को ‘बस टू लंदन’ नाम से एक बस लॉन्च की  है। इसके माध्यम से आप 70 दिनों में बाईरोड दिल्ली से लंदन घूम सकते हैं। खास बात यह है कि यह सफर एक तरफा होगा।

यह भी देंखें : Breaking : दिल्ली में घुसे आतंकी! हुआ बड़ा धमाका

70 दिन का होगा सफर, इन-इन देशों से गुजरेंगे

70 दिन के दिल्ली से लंदन के सफर में आप 18 अन्य देशों से होकर गुजरेंगे। इसमें इंडिया, म्यांमार, थाईलैंड, लाओस, चीन, किर्गिजस्तान ,उज्बेकिस्तान, कजाखस्तान, रूस, लातविया, लिथुआनिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, जर्मनी, नीदरलैंड, बेल्जियम, फ्रांस और यूनाइटेड किंगडम शामिल हैं।

जानें, क्या-क्या सुविधा मिलेगी ?

बस लांच करने वाले दिल्ली निवासी दो शख्स तुषार और संजय मदान, दोनों पहले भी सड़क के रास्ते दिल्ली से लंदन जा चुके हैं। इतना ही नहीं दोनों ने 2017, 2018 और 2019 में कार से ये सफर तय किया था। उसी तर्ज पर इस बार 20 लोगों के साथ ये सफर बस से पूरा करने का प्लान किया है। सफर में आपको हर सुविधा दी जाएगी। इस सफर के लिए खास तरीके की बस तैयार की जा रही है। इस बस में 20 सवारियों के बैठने की व्यवस्था होगी। सभी सीटें बिजनेस क्लास की होंगी। बस में 20 सवारी के अलावा 4 अन्य लोग और होंगे, जिसमें एक ड्राइवर, एक एसिस्टेंट ड्राइवर, ऑर्गनाइजर की तरफ से एक शख्स और एक गाइड होगा। 18 देशों के इस सफर में गाइड बदलते रहेंगे ताकियात्रियों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो।

यह भी देंखें : Russia से पहले भारत बना चूका है Corona Vaccine, पर इस वजह से नहीं उतारा बाजार में

ट्रैवल कंपनी करेगी वीसा का इंतजाम

अब आप सोच मन में ये सवाल जरूर होगा कि सफर पूरा करने के लिए वीसा और कितना पैसा लगेगा ? तो आपको बता दें की एक व्यक्ति को इस सफर के लिए 10 वीसा की जरूरत होगी। वहीं सवारियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसलिए ये ट्रैवलर कंपनी ही आपके वीसा का पूरा इंतजाम करेगी। ‘बस टू लंदन’ के इस सफर के लिए 4 कैटगरी चुनी गईं हैं। किसी के पास समय की कमी है और वो लंदन तक का सफर नहीं पूरा कर सकता और वो अन्य देशों को घूमना चाहता है, तो वो अन्य कैटेगरी को चुन सकता है। हर एक कैटेगरी के लिए आपको अलग-अलग दाम चुकाने पड़ेंगे।

इतने पैसों में पूरा होगा सफर

दिल्ली से लंदन तक का सफर के लिए आपको 15 लाख रुपये खर्च करने होंगे। इस टूर के लिए आपको ईएमआई का ऑप्शन भी दिया जायेगा। एडवेंचर ओवरलैंड टैवलर कंपनी के फाउंडर तुषार अग्रवाल ने बताया, ‘‘मैं और मेरा साथी संजय मदान 2017, 2018 और 2019 में कार से दिल्ली से लंदन गये थे, वहीं हमारे साथ कुछ अन्य साथी भी थे। हम हर साल इस तरह का एक ट्रिप ऑर्गनाइज करते हैं।’’ बताया, ‘‘हमसे कई लोगों ने इस प्लान में शामिल होने की इच्छा जाहिर की थी। इसके बाद हमने ये बस का प्लान बनाया।

यह भी पढ़ें : राजीव कुमार बने नए चुनाव आयुक्त, आशोक लवासा की लेंगे जगह

अगले साल मई महीने से शुरू होगा सफर

दरअसल, इस ट्रिप को 15 अगस्त को लॉन्च किया है। हम उम्मीद करते हैं कि हमारा ये सफर मई 2021 को शुरू हो। फिलहाल कोरोना को देखते हुए इस सफर का रजिस्ट्रेशन शुरू नहीं किया है। भारत के साथ-साथ अन्य देशों के हालात को देखते हुए इस सफर को शुरू किया जाएगा।’’ तुषार अग्रवाल ने बताया कि, ‘‘70 दिनों के इस सफर में हम हर तरह की सुविधा लोगों को देंगे। जिस होटल में रुकने की व्यवस्था की जाएगी, वो 4 सितारा या फिर 5 सितारा होटल होगा। यात्री अगर अन्य देशों में इंडियन खाने का लुत्फ उठाना चाहेंगे, तो उनके अनुसार उन्हें खाना दिया जाएगा, चाहे वो किसी भी देश में हो।’’ इस सफर के लिए पैशनेट होना बहुत जरूरी है। दुनिया घूमने का शौक होगा तभी आप इस सफर में शामिल होंगे।

1950 में कोलकाता से चलती थीं बसें

1950 के उत्तरार्ध में कोलकाता से लंदन और लंदन से आस्ट्रेलिया के बीच लग्जरी बस सेवा चलती थी। यह दुनिया का सबसे लंबा बस रूट था। सिडनी की अल्बर्ट टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी इसे संचालित करती थी। ये बस सेवा करीब 1973 तक जारी रही।

यह भी पढ़ें : जानें कब होंगी JEE Main & NEET 2020 Exams, NTA ने जारी का तारीखों की रिवाइज्ड डेट

45 दिनों की होती थी यात्रा  

हाल ही में वायरल हुई फोटो लंदन के विक्टोरिया कोच स्टेशन की हैं। इसमें यात्री ‘अल्बर्ट’ नाम की बस पर सवार है। यह बस लंदन से कोलकाता तक का सफर तय करती थी। कोलकाता की यात्रा (जिसे पहले कलकत्ता कहा जाता था) में 45 दिन लगते थे। इसका एक तरफ का किराया 145 पाउंड होता था। उस समय के हिसाब से काफी मंहगा। ये बस लंदन, बेल्जियम, पश्चिम जर्मनी, ऑस्ट्रिया, यूगोस्लाविया, बुल्गारिया, तुर्की, ईरान, अफगानिस्तान, पश्चिम पाकिस्तान, भारत होते हुए भारत पहुंची थी।