सोनम पर लगा क्वारंटीन के रूल्स तोड़ने का आरोप, पढ़े पूरी खबर | Nation One

बता दें कि कोरोना काल के कारण सरकार ने पूरे भारत में लॉकडाउन लगाया था। जहां सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा लॉकडाउन से पहले भारत आए थे और फिर यही रह गए। हालांकि अनलॉक वन में यह जोड़ी वापस लंडन लौट चुकी है।

जहां सोनम कपूर अपने पोस्ट् के जरिए हर बार यूजर्स के हाथों ट्रोल होती रहती है। वहीं हाल ही में सोनम कपूर  ने अपने वर्कआउट सेशन के बाद एक वीडियो शेयर सोशल मिडिया पर शेयर किया था। इस वीडियो में सोनम पार्क में बैठी नजर आ रही थीं। इस वीडियो के सामने आने के बाद जहां फैन्स खुश हुए तो वहीं लोगों ने सोनम के ऊपर तरह-तरह के इल्जाम भी लगाने शुरु कर दिऐ।

सोनम के लिए एक ट्विटर यूजर ने लिखा- कैसे भारत की एक्ट्रेसेज लंदन में क्वारंटीन के रूल्स को तोड़ रही हैं और लोगों की जिंदगी को खतरे में डाल रही हैं। यूजर ने यह भी लिखा कि- लंदन में इस बीच भारत की एक्ट्रेसेज सोनम कपूर और मौनी रॉय 14 दिन के क्वारंटीन के कानून को तोड़ रही हैं, और सोशल मीडिया पर ये सब शेयर करके बुरा उदाहरण पेश कर रही हैं। अगर दोनों की खबर पुलिस को दे दी जाए तो दोनों को अरेस्ट किया जा सकता है।

https://twitter.com/SunoMili/status/1284905979814064128

इस ट्वीट ता जवाब देते हुए एक मिली नाम की एक यूजर ने लिखा- चिल कर भाई। सोनम क्वारंटीन कर रही है। वो अपने घर में ही है और काम कर रही है। उनका इंस्टाग्राम चेक कर पता चल जाएगा। सोनम और उनके पति आनंद आहूजा ने बताया है कि वो घर से काम कर रहे हैं।’

वहीं इसके जवाब में सोनम कपूर ने भी लिखा कि- मैं अपनी बिल्डिंग से जुड़े गार्डन में ही हूं। मैं पूरी तरह से क्वारंटीन कर रही हूं। लोगों के पास बातें बनाने का बहुत समय है। बस इगनोरे करो। इसके साथ ही सोनम कपूर ने उनका साथ देने वाले यूजर्स को कमेंट्स को शुक्रिया भी कहा।

 

नेशन वन से दीक्षा नेगी की रिपोर्ट