11 अप्रैल राशिफल : मंगल की राशि में चंद्रमा, शनिवार 4 राशियों के लिए मंगलकारी | Nation One

राशिफल

मेष

आत्मबल में वृद्धि होगी। उत्तम पुस्तकें और पारिवारिक सहयोग आपके व्यक्तित्व को प्रभावी बनाएगा। धार्मिक कार्यों में मन लगाएं।

वृष

आपकी राशि का सूर्य आपको सृजनात्मक शक्ति देगा। बुद्धि कौशल से नई सोच से आत्मविश्वास पैदा होगा। लेखन या अध्ययन में रुचि उत्पन्न होगी।

मिथुन

भविष्य की योजनाओं में व्यस्त रहेंगे। तभी सफल होंगे, जब उन्हें कार्य के रूप में पर्णित करेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि राहु बड़े-बड़े सपने और कल्पनाशील बनाता है।

कर्क

ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। पिता या धर्मगुरु का प्रोत्साहन रहेगा। व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। आपसी संबंध प्रगाढ़ होंगे।

सिंह

आर्थिक संकट से मन खिन्न रहेगा, लेकिन पारिवारिक सहयोग से आत्मबल में वृद्धि होगी। इससे चली आ रही समस्या पर विजय प्राप्त होगी।

कन्या

भविष्य की योजना को बल मिलेगा। मस्तिष्क की क्रियाशीलता योजनाएं बनाने को प्रेरित करेंगी। भविष्य में यदि इन्हें कार्यरूप में पर्णित किया तो सफलता मिलेगी।

तुला

आप आत्मनिपुण और व्यक्तित्व के धनी हैं। इसमें वृद्धि करने की आवश्यकता है। इससे भविष्य सुंदर बन सकता है। यह क्षमता भी आप में है।

वृश्चिक

परिवार का सहयोग आत्मविश्वास देगा। मैत्री संबंध खुशी देंगे। पिता आर्थिक निश्चिंतता देंगे। फिर भी निष्किृयता पर नियंत्रण रखें।

धनु

गृह कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। आमोद-प्रमोद के अवसर भी प्राप्त होते रहेंगे, लेकिन भविष्य की चिंताएं वर्तमान सुख को नष्ट न कर दें। नियंत्रण रखें।

मकर

बुद्धि कौशल से समस्या का निदान होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भाई या बेटे का सहयोग रहेगा। संबंधों को मजबूत करने का समय है।

कुंभ

आर्थिक चिंतन कष्टकारी है। उसकी चर्चा परिवार से करने पर मन हल्का होगा। विकल्प बनेगा। तनाव से मुक्ति मिलेगी। आशावान बनें।

मीन

सुखद भविष्य की कल्पना मन के बोझ को हल्का करेगी। पारिवारिक सहयोग रिश्तों को मजबूत करेगा। यात्रा रुक जाएगी। ईश्वर की आराधना में मन लगाएं।