
अभिनेता कुशल पंजाबी ने किया सुसाइड, सलमान-अक्षय के साथ किया है काम || Nation One ||
फिल्मों और टीवी में काम कर चुके अभिनेता कुशल पंजाबी के फैंस के लिए बुरी खबर है।
37 वर्षीय कुशल की मौत से हर कोई सदमे में हैं।
कुशल पंजाबी ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की।
बीती रात उनका शव घर में फांसी पर लटका हुआ मिला।
पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है। उन्होंने अपने सुसाइड नोट में मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है।