ट्रैक्टर ट्रॉली और कार की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए।
इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया है, घटना बृहस्पतिवार रात की है।
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े सात बजे देवबंद तिराहे के पास एक कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत हो गई।
इसमें कार में सवार सुधीर कुमार, कमल देवासी, निवासी पुरकाजी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।