तस्वीरों में देखिए अनुष्का शर्मा के साथ यहां अपना बर्थडे मनाएंगे विराट कोहली…
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इन दिनों क्रिकेट से ब्रेक पर हैं। विराट 5 नवंबर को अपना 31वां जन्मदिन मनाएंगे। अपने जन्मदिन के खास मौके पर विराट अपनी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ एक छोटे से वेकेशन पर भी गए हैं।
विराट और अनुष्का इन दिनों भूटान में हैं और यहीं विराट अपना 31वां जन्मदिन मनाएंगे।
सोशल मीडिया पर दोनों की भूटान की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
इसके अलावा अनुष्का शर्मा ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है। जिसमें वो भूटान की एक सब्जीमंडी में नजर आ रही हैं।
ये भी पढ़ें:Bigg Boss13: जितना खेलना है मेरे साथ खेल शुक्ला मैदान भी यहीं है और हथियार भी यहीं….