प्रियंका चोपड़ा के पति और अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ चलते कॉन्सर्ट में छेड़छाड़ हुई। निक लॉस एंजलिस में अपने भाईयों जो जोनस और केविन जोनस के साथ अपना गाना ओनली ह्यूमन परफॉर्म कर रहे थे जब उनके पीछे स्टेज के पास खड़ी एक महिला ने उनके करीब आने की कोशिश की।
ये वाकया 21 अक्टूबर को हुआ था, जिसकी वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल स्टेज पर गाते निक जोनस के बाएं पैर को महिला ने सहलाया। जब निक के सिक्योरिटी गॉर्ड ने महिला को ऐसा करने से मना किया तब भी वो नहीं मानी और निक के दाएं पैर को सहलाने लगी। इस पर निक जोनस ने महिला का हाथ खुद से दूर किया और पीछे मुड़कर उसे गुस्से में देखा। तब जाकर महिला पीछे हटी।
https://www.instagram.com/p/B39PJcJCk5U/