दिल्ली: लंदन में बेखौफ घूम रहा भगोड़ा नीरव मोदी शिकंजे में आ गया है। बुधवार को लंदन पुलिस ने नीरव मोदी को गिरफ्तार किया। करीब 13 महीने पहले 13 हजार करोड़ के पीएनबी स्कैम में भारतीय जांच एजेंसियों को नीरव मोदी की तलाश थी। इससे पहले सोमवार को ब्रिटेन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने नीरव मोदी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया था। हालांकि पुलिस 25 मार्च तक नीरव मोदी को कोर्ट में पेश करेगी।दरअसल बैंकों का 13 हजार करोड़ लेकर फरार नीरव मोदी पिछले दिनों लंदन की सड़कों पर अपना लुक बदलकर बेखौफ घूमता दिखा था। जबकि उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी हो चुका है। इसके बाद ब्रिटेन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लिया।
यह भी पढ़ें: जनता संग होली के रंगों में रंगे वित्त मंत्री प्रकाश पंत, प्रदेशवासियों को भी दी होली शुभकामनाएं
हालांकि गिरफ्तारी के बाद नीरव मोदी के पास जमानत के लिए कोर्ट जाने का विकल्प है। कोर्ट से नीरव को सशर्त जमानत मिल सकती है। हाल ही में नीरव मोदी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था। ईडी के अनुरोध पर लंदन की कोर्ट ने वारंट जारी किया था। मोदी के खिलाफ वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत द्वारा वॉरंट जारी किया। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद नीरव मोदी जमानत के लिए अदालत के समक्ष लाया जाएगा और उसके प्रत्यर्पण के लिए कानूनी कार्यवाही उसके बाद शुरू होगी। वारंट जारी होने के बाद नीरव मोदी के सामने सरेंडर का विकल्प भी था। उसने ये विकल्प नहीं चुना।
यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर अक्षय का बड़ा बयान, कहा- मैं बतौर ऐक्टर ही खुश हूं….