देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट बदल सकता है। मौसम के करवट बदलने से एक बार फिर से उत्तराखंड की ऊंची- ऊंची चोटियों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश की बौछार हो सकती है। जिससे तापमान मे भी गिरावट आ सकती है। वही इसी के साथ मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में प्रदेश के पहाड़ी और मैदानी जनपदों भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। वही राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के अन्य पहाड़ी और मैदानी जिलों में सुबह से ही आंशिक बादल छाए हुए हैं। जिससे तापमान में भी काफी गिरावट आ रही है। जिससे सुबह शाम कड़ाके की ठंड का एहसास हो रहा है।
यह भी पढ़ें: कोटद्वार: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी मैक्स, एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 5 घायल
वही इसी के साथ मौसम निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के कुछ दुरुस्त इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा अगले 24 घंटों में यानी 26 फरवरी से देहरादून, टिहरी, नैनीताल और पिथौरागढ़ जनपदों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, हरिद्वार, नैनीताल, उधम सिंह नगर, चंपावत और पिथौरागढ़ जनपदों में 26 फरवरी की शाम से ओलावृष्टि के साथ ही भारी बारिश की संभावना जताई है।