कोटद्वार: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी मैक्स, एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 5 घायल

कोटद्वार: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी मैक्स, एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 5 घायल

कोटद्वार: प्रदेश में हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। आए दिन हो रहे इन हादसों से अब लगातार हमारी देवभूमि छलनी होती जा रही है। वही पौड़ी में हुए एक और हादसे ने तीन लोगों की जान ले ली है। कोटद्वार के दुगड्डा रोड पर उस समय एक दर्दनाक हादसा हो गया जब एक मैैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। वही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। वही सूचना पहुंची पुलिस से सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। वही पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:देहरादून से दिल्ली जा रही रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई लोग घायल

मिली जानकारी से पता चला कि एनएच 534 पर दुगड्डा गुमखाल के बीच भदालीखाल के पास हुआ। बताया जा रहा है कि आज सोमवार तडके मैक्स दिल्ली से पौड़ी के गांव बेजरो जा रही थी। रास्ते में अचानक वाहन के अनियंत्रित होने से वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 5 लोग घायल हुए हैं। वही मैक्स मे सवार सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।