
24 जनवरी राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन…
मेष राशि: रोग या शत्रु तनाव का कारण होंगे। चल या अचल संपत्ति की दिशा में आशातीत सफलता मिलेगी। शाही खर्च से बचना होगा।
वृष राशि: मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। धर्म या संस्कृति की दिशा में कोई कार्य कर रहे हों तो उसमें सफलता मिलेगी।
मिथुन राशि: गृह कार्य में कुछ व्यवधान आएंगे। समझौते की नीति आपके लिए हितकर होगी। झगड़े विवाद से से बचें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।
कर्क राशि: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा।
सिंह राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रुका हुआ धन लाभ होगा। धार्मिक या मांगलिक कार्य में हिस्सेदारी रहेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।
कन्या राशि: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।
तुला राशि: राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। व्यावसायिक मामलों में सावधानी बरतें।
वृश्चिक राशि: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित हो सकते हैं। भागदौड़ की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी।
धनु राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। संबंधों में निकटता आएगी। सांस्कृतिक या मांगलिक कार्य में हिस्सेदारी हो सकती है।
मकर राशि: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
कुंभ राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मांगलिक या सांस्कृतिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
मीन राशि: शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी।