शादी के बंधन में बंधने के बाद दीपिका ने नहीं बल्कि रणवीर ने भी बदला अपना सरनेम…
मुंबई: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को एक महीने से ज्यादा बीत गया है। दीपवीर शादी के बाद अपनी मैरीड लाइफ के बारे में खुलकर बात कर रहे हैं। दीपिका पादुकोण ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रणवीर और खुद से जुड़े कई राज खोले। इनके इस राज को जानने के बाद चारों तरफ इस कपल की ही बातें हो रही हैं।
यह भी पढ़ें: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर जानिए उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें..
अक्सर आपने शादी के बाद लड़कियों का सरनेम बदलने की बात सुनी होगी। हालांकि बर्षों से चलती आ रही इस प्रभा में बदलाव आता दिख रहा है। जी हां रणवीर से शादी के करने के बाद दीपिका ने बल्कि रणवीर ने अपने सरनेम में बदलाव किया है। इस बात का खुलासा खुद दीपिका ने किया है।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड की हसीन वादियों में 40 दिन बिताएंगे महानायक अमिताभ बच्चन, जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर..
दरअसल, फिल्मफेयर के एक इंटरव्यू के दौरान जब दीपिका से यह सवाल किया गया कि क्या उन्हें अब ‘दीपिका पादुकोण सिंह भवनानी बुलाया जाए?’ इस पर दीपिका ने चुटीले अंदाज में जवाब देते हुए कहा, ‘मैंने आपको क्या सिखाया था? मैं हूं दीपिका पादुकोण, वाइफ ऑफ रणवीर सिंह पादुकोण।’ इसके बाद इन्टर्व्यूअर उनका इसी तरह परिचय करवाते हैं।