जानिए- किन-किन बीजेपी नेताओं को दिया सीएम ने अपने जन्मदिन पर दायित्वों का तोफा..
देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने जन्मदिन के अवसर पर भाजपा केे डेढ़ दर्जन नेताओं को दायित्व आवंटित करने की मंजूरी दे दी है। सीएम ने अपने 10 बीजेपी नेताओं को दायित्व का तोफा देने का फैसला किया है। उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक जल्द इस संबंध में विधिवत आदेश जारी कर दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: सीएम बनने के बाद पहली बार राहुल गांधी के साथ बैठक करेंगें भूपेश बघेल
बता दें कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पिछले वर्ष 18 मार्च को उत्तराखंड सरकार की कमान संभाली थी। 70 सदस्यीय विधानसभा में 57 सीटें जीत भारी भरकम बहुमत से सत्ता में आई भाजपा के नेता तब से ही लगातार इस बात का इंतजार कर रहे थे कि उन्हें भी सत्ता में हिस्सेदारी का मौका मिले। जिसके बाद आखिरकार सीएम ने अपना फैसला सुना ही दिया। मुख्यमंत्री की एक दिन पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के साथ मुख्यमंत्री आवास पर बैठक हुई थी। इस बैठक में डेढ़ दर्जन नामों पर मुहर लग गई थी।
यह भी पढ़ें: देश के टॉप टेन पुलिस स्टेशन में शामिल हुआ उत्तराखंड का ये पुलिस स्टेशन, गृह मंत्री ने जारी की लिस्ट
उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों और पूर्व विधायकों के साथ संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी गई है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार शाम को दायित्वधारियों की पहली सूची पर हस्ताक्षर कर दिये हैं। शुक्रवार को गोपन विभाग इसके आदेश जारी कर देगा। मुख्यमंत्री कार्यालय और शासन के सूत्रों ने पुष्ट किया है कि दायित्वधारियों की पहली सूची फाइनल हो चुकी है। शुक्रवार को गोपन विभाग दायित्व आवंटन की सूची जारी कर देगा।
इन नामों पर लगी मुहर
नरेश बंसल
महावीर रांगड़
केदार जोशी
गजराज बिष्ट
शमशेर सत्याल
डा. विनोद आर्य
मोहन प्रसाद
विजय बड़त्थवाल
डा. आरके जैन
शमीम आलम