शर्मनाक: दून अस्पताल मेें भर्ती महिला के साथ युवक ने की छेड़छाड़, शोर मचाने पर दी जान से मारने की धमकी..

शर्मनाक: दून अस्पताल मेें भर्ती महिला के साथ युवक ने की छेड़छाड़, शोर मचाने पर दी जान से मारने की धमकी..

देहरादून: हत्या, छेड़छाड़,दुष्कर्म की घटनाओ से बार बार अब हमारी देवभूमि शर्मसार होती जा रही है। लगातार हो रही एेसी घटनाओं से अब उत्तराखंड का नाम भी क्राइम की लिस्ट में आने लगा है। अब ऐसा दिन दूर नही है जब यहां का माहौल भी उत्तर प्रदेश की तरह हो जाएगा। ताजा मामला राजधानी देहरादून स्थित जिला अस्पताल का है, जहां अस्पताल में भर्ती एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बता दें कि महिला सर्जिकल वार्ड में सो रही थी, इस दौरान एक व्यक्ति ने उसके साथ छेड़छाड़ की कोशिश की। वही जब महिला ने शोर मचाया तो व्यक्ति ने गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से, तीन विधेयक किए जाएंगे पेश…

वही जब तक वहां कोई और पुहंचा तो इससे पहेल ही व्यक्ति वहां से भाग गया। सुबह उठकर महिला व उसके परिजनों ने सारी घटना अस्पताल प्रबंधन को बताई। हालांकि, देर रात तक इस मामले में कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार बीते 23 नवंबर को साहस्रधारा रोड निवासी एक महिला प्रसव के लिए दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद 25 नवंबर को ऑपरेशन के बाद प्रसव हुआ, लेकिन अगले दिन उसके बच्चे की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: उत्तरकाशी में महसूस किए गए भूकंप के झटके…

फिलहाल महिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती है। वही रविवार रात को जब महिला सो रही थी तो तब उसके पास एक व्यक्ति आया और महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। वही जब महिला ने शोर मचाया तो व्यक्ति ने उसका गला जबाकर हत्या करने का प्रयास किया। सोमवार सुबह महिला के पति ने महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ चित्रा जोशी को यह बात बताई।इस पर डॉक्टर ने आला अधिकारियों को यह बात बताई। इस मामले में शहर कोतवाल शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि अभी इस प्रकरण में कोई शिकायत नहीं की गई है।