देहरादूनः उत्तराखंड में कुछ दिनों से मौसम साफ रहने के बाद आज फिर मौसम ने अपना मिजाज बदलेगा। ऊंचाई वाले इलाकों में जहां बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई जा रही है तो वही मैदानी क्षेत्रों में कोहरा पड़ सकता है। जिस कारण मैदानी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।
यह भी पढ़ें:निकाय चुनाव: प्रत्याशियो की किस्मत का फैसला करने मतदान केंद्रों पर लगी लम्बी कतारें…
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक आज उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के विशेषकर ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फ पडने की संभावना है। प्रदेश के अन्य स्थानों पर मौसम शुष्क रह सकता है। राजधानी के कुछ क्षेत्रों में दोपहर बाद गर्जन वाले बादल विकसित हो सकते हैं। मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं कोहरा छाया रह सकता है। मौसम विभाग के मानें तो बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरावट आयेगी।