रणवीर के साथ शादी करके सोनम-अर्जुन कपूर की रिश्तेदार बन गईं दीपिका, जानिए कैसे…

रणवीर के साथ शादी करके सोनम-अर्जुन कपूर की रिश्तेदार बन गईं दीपिका, जानिए कैसे...

मुबंई: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंध गए है। रणवीर संग शादी के रिश्ते में बंधने के बाद दीपिका,सोनम-अर्जून कपूर की रिश्तेदार बन गई है। दीपिका और सोनम के बीच ननद-भाभी का रिश्ता हो गया है।

दरअसल, रणवीर सिंह सिंधी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके दादा और सोनम कपूर की नानी भाई-बहन हैं। तो इस हिसाब से रणवीर सिंह और सोनम कपूर में भी भाई-बहन का रिश्ता है और इसी वजह से सोनम- दीपिका भी रिश्तेदार बन गए। वहीं अनिल कपूर के बड़े भाई बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर-सोनम के भाई लगते हैं।

इस रिश्ते से वो रणवीर के भी रिश्तेदार हो गए। सोनम और अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर दीपवीर को शादी की बधाई भी दी।गौरतलब है कि रणवीर सिंह और अनिल कपूर के परिवार के बीच अच्छी बॉन्डिंग है।