![14 नवंबर राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे….](https://nationone.tv/wp-content/uploads/2018/08/NATION_ONE_RASHIFALL_Website.png)
14 नवंबर राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे….
मेष राशि: ग्रह-गोचर पद और गरिमा की वृद्धि कराएंगे, यदि किसी सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना चाहें तो दिन बेहतरीन। आज आपका शुभ रंग, हरा और लाल।
वृषभ राशि: यात्राओं की अधिकता रहेगी, शाम तक आपको अच्छे समाचार मिलेंगे। यदि आज विदेश यात्रा अथवा वीज़ा के लिए अप्लाई करना चाहें तो बहुत अच्छा दिन। आज आपका शुभ रंग, श्वेत और नीला।
मिथुन राशि: यद्यपि दिन अच्छा जाएगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा-सा ध्यान दें, षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। आज आपका शुभ रंग, नीला और आसमानी।
कर्क राशि: शादी-विवाह संबंधी वार्ता तो सफ़ल रहेगी और यदि व्यापारी हैं तो आज बहुत अच्छा लाभ मिलेगा, पूरी ताकत लगा दें। आज आपका शुभ रंग, हरा और श्वेत।
सिंह राशि: स्वास्थ्य पर ध्यान दें नज़ला-जुकाम से बचें, प्रयास करें कि आज कर्ज़ न लेना पड़े। आज आपका शुभ रंग, पीला और गुलाबी।
कन्या राशि: शिक्षा-प्रतियोगिता में सफ़लता और संतान प्राप्ति के योग, आज संतान के प्रादुर्भाव का भी योग है। आज आपका शुभ रंग, गुलाबी और हरा।
तुला राशि: थोड़ी शांति भंग होगी। मानसिक कलह से मन अशांत रहेगा, तनाव मत लीजिए। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए, बुज़ुर्गों का आशीर्वाद लीजिए, आनंद रहेगा। आज आपका शुभ रंग, सफ़ेद और हरा।
वृश्चिक राशि: आपकी सौम्यता का लोग लोहा मानेंगे, आज आपका गोचर इतना अच्छा है कि जो चाहें करें, शाम तक बहुत अच्छा समाचार मिलेगा। आज आपका शुभ रंग, पीला और लाल।
धनु राशि: मानसिक अशांति के बावजूद आकस्मिक धन प्राप्ति के योग, आज शिक्षा प्रतियोगिता में सफ़लता मिलेगी। आज आपका शुभ रंग, लाल।
मकर राशि: ग्रह-गोचर बिल्कुल अनुकूल, आज सर्विस हेतु आवेदन करना चाहें तो दिन अच्छा, किसी अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो भी दिन अच्छा। आज आपका शुभ, नीला और जामुनी।
कुंभ राशि: धार्मिक यात्रा, तीर्थ यात्रा, देशाटन पर ख़र्च होगा। किसी महंगी वस्तु का क्रय करेंगे, बिल्कुल आनंद से ख़र्चे, चिंता न करें। आज आपका शुभ रंग, आसमानी और हरा।
मीन राशि: लाभ के कई आयाम बनेंगे, रुका हुआ धन आएगा। आज आप जो चाहेंगे इच्छा पूरी होगी, प्रयास करें। आज आपका शुभ रंग, हरा और पीला।