
बिग बी ने केबीसी में अनुष्का से विराट के नाम पर ली जमकर चुटकी…
केबीसी के लेटेस्ट एपिसोड में पद्म श्री अवॉर्ड विजेता और ‘साइकल वाली दीदी’ के नाम से मशहूर सुधा वर्गीज हॉट सीट पर पहुंचीं। इस एपिसोड में ऐक्टर वरुण धवन और अनुष्का भी नजर आए। गेम के दौरान बिग बी अनुष्का शर्मा के साथ शरारत करते नजर आए।
हॉट सीट पर बिग बी अनुष्का को उनके पति विराट कोहली को लेकर छेड़ते हुए दिखे। अनुष्का शर्मा सुधा वर्गीज की मदद के लिए हॉट सीट पर पहुंची थीं। गेम के बीच में अमिताभ बच्चन ने सुधा से पूछा कि वह क्रिकेट देखती हैं या नहीं। इसपर सुधा ने जवाब दिया कि उन्हें समय नहीं मिलता है। उनके जवाब से यह भी साफ था कि वह अनुष्का के पति विराट कोहली के बारे में भी अनजान हैं। इसके बाद अनुष्का ने उन्हें बताया कि उनके पति क्रिकेट खेलते हैं।