उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में हादसे थमने का नाम ही नही ले रहे हैं। लगातार हो रहे इन हादसों ने आज तक ना जाने कितने लोगों की जान चली गई है और ना जाने कितने लोग घायल हो गए है। बता दे कि देवप्रयाग विधानसभा में सौड पानी से 3 किलोमीटर आगे तोता घाटी की तरफ एक वाहन अनियंत्रित होकर 200 मीटर खाई में गिर गया। इस हादसे में एक की मौत तथा एक घायल हो गया है।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और आपदा राहत फोर्स ने रेस्क्यू कर गंभीर रुप से घायल 52 वर्षिय चालक सुरेंद्र उनियाल और वीरेंद्र घिल्डियाल को बाहर निकाला। जिसके बाद दोनों को थाने के सरकारी वाहन से अस्पताल ले जाया गया। जहां गंभीर रुप से घायल वीरेंद्र घिल्डियाल की रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वहीं, साधारण घायल वीरेन्द्र उनियाल को प्राथमिक उपचार के बाद बेस अस्पताल श्रीनगर रैफर किया गया है।