झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का ग्राम स्वराज अभियान शुरू हुआ। पांच मई तक पार्टी विधायक देशराज कर्णवाल विधानसभा क्षेत्र के गांवों का भ्रमण कर रात्रि प्रवास गांव में ही करेंगे। अभियान के तहत केंद्र सरकार की गरीबों के लिए चलाई गई योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
शिवपुरम कॉलोनी में भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार ने ग्राम स्वराज अभियान की शुरुआत झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल के प्रचार वाहन को रवाना कर किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और बीएसपी केवल दलित प्रेम का दिखावा करती है। अनुसूचित जाति समाज को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करती है। बाबा साहब भारत रत्न सम्मान भाजपा सरकार ने दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बाबा साहब की जन्म भूमि, कर्म भूमि, शिक्षा भूमि, दीक्षा भूमि एवं परिनिर्वाण भूमि को पंचतीर्थ के नाम से विकसित किया जा रहा है।
गांव-गांव जाकर केंद्र सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं की देंगे जानकारी
विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि यह गौरव की बात है कि उत्तराखंड में इस अभियान की शुरुआत झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र से की जा रही है। जो 30 मई से 5 मई तक चलेगा अभियान चलेगा। वह गांव-गांव जाकर केंद्र सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामवासियों को देंगे। इस दौरान अलग-अलग गांवों में प्रवास किया जाएगा।
कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चैहान, पूर्व जिलाध्यक्ष कल्पना सैनी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्यामवीर सैनी, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुबोध राकेश ने भी संबोधित किया। इस दौरान मानवेंद्र सिंह, जिला महामंत्री अमन त्यागी, मंडल अध्यक्ष विपिन गर्ग, सुरेंद्र कश्यप, एडवोकेट नितिन जैन, गौरव गोयल, सुरेंद्र दाबसे, चंदन त्यागी, सावित्रि मंगला, राखी चंद्रा, सतीश शर्मा, डॉ. सुरेश चैधरी, नरेश कंसल, जितेंद्र सैनी, मनोज तोमर, एडवोकेट मनोज मोगा आदि मौजूद रहे।