26 जनवरी राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष राशि: व्यावसायिक स्थिति में सुधार आएगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। नए अनुबंध, प्रतियोगी परीक्षा, शिक्षा की दिशा में चल रहा प्रयास सार्थक होगा।

वृष राशि: पारिवारिक जीवन सुख्रमय होगा। दूसरों से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। अधीनस्थ कर्मचारी या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिलेगा।

मिथुन राशि: संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

कर्क राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

सिंह राशि: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। संबंधों में निकटता आएगी।

कन्या राशि: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। भागदौड़ रहेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे, लेकिन दांपत्य जीवन में सचेत रहने की आवश्यकता है।

तुला राशि: सांस्कृतिक या पारिवारिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा दोनों में ही वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

वृश्चिक राशि: कोई ऐसी बात हो सकती है जो आपके हित में न हो। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

धनु राशि: गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। शिक्षा प्रतियोगिता के कारण चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मकर राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

कुंभ राशि: रिश्तों में मधुरता आएगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मीन राशि: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।