
भारत में लॉन्च हुई 2019 BMW X4 , जानिए इसकी कीमत और खूबियां
नई दिल्ली: BMW ने नई X4 एसयूवी भारत में लॉन्च कर दी। 2019 BMW X4 की कीमत 60.60 लाख से 65.90 लाख रुपये के बीच है। बीएमडब्ल्यू की नई एसयूवी पेट्रोल और डीजल, दोनों इंजन ऑप्शन में पेश की गई है। डीजल इंजन दो वेरियंट BMW X4 xDrive20d M Sport X और BMW X4 xDrive30d M Sport X में मिलेगा। पेट्रोल इंजन BMW X4 xDrive30i M Sport X वेरियंट में मिलेगा।
यह भी पढ़ें: VIDEO: मजेदार है फिल्म टोटल धमाल का ट्रेलर, एक साथ कॉमेडी करते दिखे दर्जनों सितारें
पुराने मॉडल की तुलना में इसकी लंबाई 81 mm, चौड़ाई 37 mm और वीलबेस 54 mm ज्यादा है। डायमेंशन ज्यादा होने की वजह से इसमें पीछे बैठने वालों को ज्यादा लेग स्पेस मिलेगा। एसयूवी की बूट कपैसिटी भी अब 25 लीटर ज्यादा है। xDrive30d वेरियंट में 3-लीटर, 6-सिलिंडर डीजल इंजन दिया गया है, जो 261 bhp का पावर और 620 Nm टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि यह वेरियंट मात्र 6 सेकंड्स में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। xDrive20d वेरियंट में 2-लीटर, 4-सिलिंडर डीजल इंजन दिया गया है, जो 188 bhp का पावर और 400 Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह वेरियंट 8 सेकंड्स में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार भर सकता है।