लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार में जुटी प्रियंका, शुक्रवार को अयोध्या में फूकेंगी जीत का मंत्र

लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार में जुटी प्रियंका, शुक्रवार को अयोध्या में फूकेंगी जीत का मंत्र

लखनऊ: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी अब चुनावी-प्रचार-प्रसार में पूरी तरह से डट गई है। चुनाव के मद्देनजर प्रियंका गाँधी ने उत्तर प्रदेश की कमान अब अपने हाथ में ले ली है। इसी कड़ी में वह जगह-जगह जाकर रोड शो कर रही है, गंगा यात्रा कर रही हैं और ट्रेन से सफर करके भी जनता से वोट की अपील कर रही है। चुनावी प्रचार -प्रसार की इसी कड़ी में वह अब अपने भाई और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के चुनाव क्षेत्र अमेठी सहित कई अन्य क्षेत्रों का दौरा करने जा रही है। अमेठी सहित कई अन्य क्षेत्रों में वह कार्यकर्ताओं में जीत का जोश भरेंगी और जनता के वोट की अपील भी करेंगी।

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव: राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज मेरठ दौरे पर, चुनावी रणनीति पर करेंगे मंथन

चुनाव के मद्देनजर प्रियंका गांधी बुधवार को 27 मार्च को अमेठी, गुरुवार 28 मार्च को अपनी मां और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली का दौरा करेंगी। यही नहीं प्रियंका गांधी का काफिला शुक्रवार 29 मार्च को अयोध्या भी पहुंचेगा। यहां पहुंचकर वह सभी कार्यकर्ताओं में जीत का मंत्र फूकेंगी। चुनाव के लिए कांग्रेस भी अब प्रचार-प्रसार में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।