सिर्फ 20 मिनट में इस मछली ने दो भाइयों को बनाया लखपति…

लखपति

महाराष्ट्र : सच ही कहा गया है ऊपर वाला जब भी देता है छप्पर फाड़ कर ही देता है। ये कहावत बिलकुल ठीक बैठीं है महाराष्ट्र के दो भाइयों के ऊपर,जिनको समुद्र में जाल बिछाते ही ऐसा जैकपॉट हाथ लगा की वो सिर्फ 20 मिनट में लखपति बन गए।

जी है…उन दोनों भाइयों के जाल में एक ऐसी मछली फंसी जिसकी कीमत लाखों में है। पालघर में दो भाई मछली पकड़ रहे थे। तभी उनके जाल में 30 किलो की मछली फंस गई। वे फौरन उसे बेचने निकल पड़े। जैसे ही वे मछली बाजार पहुंचे, खरीददार गौर से उसे देखने लगे। दोनों भाइयों ने जो मछली पकड़ी थी वह घोल प्रजाति की थी।

ज़रूर पढ़ें : अगर निकल रहे है नैनीताल की सैर के लिए…तो ये खबर आपके लिए…!

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस मछली की बहुत मांग है। घोल मछली के फेफड़े और मांस का इस्तेमाल महंगी दवाइयां और सौंदर्य प्रसाधन बनाने के लिए किया जाता है। ऑपरेशन के दौरान इस्तेमाल होने वाले सॉल्यूबल टांकें बनाने में भी यह मछली उपयोगी है। सिंगापुर, मलेशिया, इंडोनेशिया, हांगकांग में इनकी भारी मांग है। एक मछली की कीमत ज्यादा से ज्यादा हजार रुपये तक की होती है। मगर घोल मछली पूरे 5.5 लाख रुपये में बिकी।

मछुआरों ने बताया बाजार पहुंचने के 20 मिनट के अंदर मछली बिक गई थी। दोनों भाई-महेश और भरत मेहर पालघर के मोब्रे गांव में रहते हैं।