दु:खद: चिन्यालीसौड में गहरी खाई में गिरा मैक्स वाहन, चार की मौके पर मौत,6 घायल…

दु:खद: चिन्यालीसौड में गहरी खाई में गिरा मैक्स वाहन, चार की मौके पर मौत,6 घायल...

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी में हुए एक और हादसे ने आज फिर चार लोगों की जान ले ली है। आपको बता दे कि  चिन्यालीसौड तहसील क्षेत्र के धरासू जोगत मोटर मार्ग पर एक मैक्स वाहन भडकोट के पास खाई में गिरने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जरूर पढ़ें: उत्तराखंड : कार की चपेट में आने से बीजेपी नेता की मौत, पुत्री घायल

दुर्घटना आज सुबह की है। जब एक मैक्‍स वाहन बनकोट से चिन्यालीसौड आ रहा था। धरासू जोगत मोटर मार्ग पर भडकोट के पास चालक ने वाहन से नियं‍त्रण खो दिया। जिसके चलते वहान गहरी खाई में जा गिरा। जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबिक 6 लोग घायल है।

जरूर पढ़ें: देवप्रयाग: शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, घर में मचा कोहराम

सूचना पर पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को खाई से निकाला और अस्‍पताल में भर्ती कराया है। यहां घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मृतक दिचली पट्टी के बनकोट निवासी बताए जा रहे हैं। अभी मृतकों और घायलों के नाम नहीं पता चल पाए हैं।