देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी दून में एक दिलदहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक अधिकारी ने अपने ऑफिस के कर्मचारियों की प्रताड़ना से परेशान होकर ब्लेड़ से अपना गला काट दिया। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। वही मौके पर पुहंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
पूरी घटना देहरादून स्थित नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र सुमन नगर की है। जहां अपने ऑफिस के कर्मचारियों की प्रताड़ना से परेशान सहायक कृषि अधिकारी राजेन्द्र सिंह ने ब्लेड से अपना गला काट लिया। बता दें कि मृतक सहायक कृषि अधिकारी नंदा की चौकी पर मृदा परीक्षण प्रयोगशाला में कार्यरत थे।
यह भी पढ़ें: 12 साल की उम्र में महानायक के साथ केबीसी के हॉट सीट पर बैठेगी हल्द्वानी की ये बेटी…
वही पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना नेहरु कॉलोनी को सूचना मिली कि राजेंद्र सिंह पुत्र स्व. मिश्रीलाल निवासी गढ़वाला, थाना पिलुआ, जिला एटा, उत्तर प्रदेश हाल निवासी 186/164 थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून द्वारा सुमन नगर में आत्महत्या कर ली गई है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो कि राजेंद्र ने ब्लेड से गला काटकर आत्महत्या की थी। घटना स्थल पर पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें मृतक ने अपने कार्यालय में तैनात कुछ कर्मचारियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। और लिखा है कि इसी वजह से उन्होंने आत्महत्या की। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।