सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को जन्मदिन के अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों व अन्य गणमान्य लोगों ने दी बधाई
देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे है। इस मौके पर बीजेपी के सभी कार्यकर्ता प्रदेश में कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। बता दें कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समस्त साधु-संतो का आशीर्वाद लेकर अपना जन्मदिन मनाएंगें। वही मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल, मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, प्रशासनिक अधिकारियों व अन्य गणमान्य लोगों ने बधाई व शुभकामनाएं दी।
यह भी पढ़ें: गांव वालो के लिए मसीहा बनकर आए ये प्रवासी, उनकी पीड़ा को देख गांव में खोला टेलीमेडिसिन सेंटर
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी देवेंद्र भसीन ने बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का जन्मदिन उत्साह व गरिमा के साथ मनाया जाएगा। सुंदरकांड के बाद प्रसाद स्वरूप सहभोज का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट व अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी भाजपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का जन्मदिन धूमधाम से मनाएंगे।