बड़ी खबर: प्रियंका ने छोड़ा कांग्रेस का साथ, पार्टी से बदसूलकी से थीं नाराज

बड़ी खबर: प्रियंका ने छोड़ा कांग्रेस का साथ, पार्टी से बदसूलकी से थीं नाराज

दिल्ली: कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी की पार्टी से नाराजगी की खबरों के बीच अब उनके पार्टी छोड़ दी है। मथुरा में हुई घटना के विरोध में प्रियंका ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लिखे पत्र में उन्होंने पार्टी में मिली जिम्मेदारियों के लिए शुक्रिया अदा करने के साथ यह भी लिखा कि पिछले कुछ वक्त से उनके काम की पार्टी को कद्र नहीं रही। सूत्रों के हवाले से उनके शिवसेना में भी जाने की खबरें हैं। प्रियंका ने 17 अप्रैल को ट्वीट करते हुए अपनी पार्टी कांग्रेस के प्रति नाराजगी व्यक्त की थी. तब से उनका कोई बयान सामने नहीं आया है ना ही वह किसी टीवी डिबेट्स में पार्टी का पक्ष रखती हुई नजर आई हैं।

यह भी पढ़ें: Video: चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे हार्दिक पटेल, एक शख्स ने अचानक आकर जड़ा थप्पड़

प्रियंका चतुर्वेदी ने अब अपनी ट्विटर प्रोफाइल में खुद को कॉलमिस्ट-ब्लॉगर-मदर बताया है। साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट्स को पर्सनल बताया हुआ है और रिट्वीट के बारे में भी लिखा है। प्रियंका के खुलासे वाले ट्वीट के बाद से भी उनके हक में कई आवाजें खड़ी हुई थीं। ट्विटर पर ही कई बड़ी हस्तियों ने कांग्रेस नेतृत्व से उनके दोषियों के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही है। प्रियंका के ट्वीट के बाद से ही एक बड़ी बहस छिड़ गई थी। बीते कुछ समय में प्रियंका कांग्रेस का बड़ा चेहरा बनकर उभरी हैं, जो टीवी डिबेट्स में पार्टी का पक्ष रखती हैं।