ऋषिकेश कृषि उत्पादन मंडी समिति में पिछले ढाई सालों से अध्यक्ष पद रिक्त चल रहा था। मंडी समिति को अध्यक्ष पद की रिक्ति के चलते काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जिसको लेकर शासन-प्रशासन से नामित कर अध्यक्ष पद पर विनोद कुकरेती को नामित किया गया। वही मंडी सचिव विजय प्रसाद थपलियाल की उपस्थिति में विनोद कुकरेती ने पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के समय मंडी समिति के सचिव कर्मचारियों वाह मंडी के व्यापारी आढ़तियों ने नवनामित अध्यक्ष का स्वागत किया।
वही कृषि उत्पादन मंडी समिति पड़ पर नवनामित हुए अध्यक्ष विनोद कुकरेती ने बताया कि वह किसानों की समस्याओं को वरीयता देते हुए कार्य करेंगे साथ ही मंडी परिसर में होने वाली गंदगी को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान के तहत भी कार्य करेंगे।