Video: भारतीय जवानों ने मार गिराए पाकिस्तानी सैनिक, मुंह की खाने के बाद सफेद झंडा लहराकर ले गए शव

सफेद झंडा

जम्मू-कश्मीर: हाजीपीर सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इस दौरान पाक सेना ने भारी गोलाबारी की। जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय सेना ने दो पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया। मुंह की खाने के बाद पाकिस्तान सेना सफेद झंडा दिखाकर अपने मारे गए जवानों के शवों को वापस ले गई।

ये भी पढ़ें: हरिद्वार महाकुंभ 2021: इच्छुक पुलिस वालों की लगेगी कुंभ में ड्यूटी…

भारतीय सेना ने सफेद झंड़े को देखकर उसका मान रखा, उन्होंने पाकिस्तान के सैनिकों पर गोली नहीं चलाई और उनके सैनिकों के शव ले जाने दिए। ये पूरी घटना एलओसी पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।