Varun Gandhi : राशन की दुकानों पर जबरन बेचा जा रहा तिरंगा, वरुण गांधी ने बताया शर्मनाक | Nation One

Varun Gandhi

Varun Gandhi : भाजपा सांसद वरुण गांधी अक्सर अपने तीखे बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वह कई बार सरकार की आलोचना करते हुए नजर आते हैं।

इस बार वरुण ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें एक व्यक्ति यह शिकायत कर रहा है कि उससे जबरन तिरंगे के लिए 20 रुपय वसूले जा रहे हैं। वरुण ने ट्वीट में लिखा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ का उत्सव गरीबों पर ही बोझ बन जाए तो दुर्भाग्यपूर्ण होगा।

राशनकार्ड धारकों को तिरंगा खरीदने पर मजबूर किया जा रहा है या उसके बदले उनके हिस्से का राशन काटा जा रहा है। हर भारतीय के हृदय में बसने वाले तिरंगे की कीमत गरीब का निवाला छीन कर वसूलना शर्मनाक है।

Varun Gandhi : हर घर तिरंगा अभियान

इस साल देश में आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनायी जा रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों से गुहार लगाते हुए कहा था कि 13 से 15 अगस्त तक सभी देशवासी अपने- अपने घरों में तिरंगा फैरायें।

इस मुहिम के चलते फ्लैग कोड में भी कई बदलाव किए गए थे। इस मुहिम को और भी बड़ा बनने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने देश के कई जगहों पर तिरंगा रैली भी आर्गेनाइज की थी।

Also Read : Langya Henipavirus : चीन से फिर आया नया वायरस, क्या कोरोना से भी है खतरनाक ? जानें इसके लक्षण | Nation One