ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

Weather News Uttarakhand: बुधवार रात से लगातार बारिश ने बरपाया कहर, रुद्रप्रयाग और टिहरी में भारी नुकसान

उत्तराखंड में बुधवार रात से तेज बारिश का दौर जारी है,प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी बारिश की चेतावनी के बाद स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में दूसरे दिन भी अवकाश है,बीती रात की बारिश ने पहाड़ी क्षेत्रों में भारी नुकसान बरपाया केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिलवाडा बाजार में कई वाहन मलबे की चपेट में आ गए। 

प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। केदारनाथ हाईवे पर तिलवाड़ा स्थित स्मार्ट शौचालय के पास बुधवार देर रात गदेरा अचानक उफान पर आ गया। तेज बहाव के साथ आए मलबे की चपेट में कई वाहन दब गए, जिससे मौके पर देर रात तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।प्रशासन और राहत दल ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

दोनों और वाहनों की लम्बी कतारें लगी होने से प्रशासन ने तुरंत कार्यवाही कर जेसीबी से मलबा हटवाकर यातायात को सुचारु कर दिया है। 

पढ़ें यह खबर : CJP Protest में रौब से इस्तीफ़ा देने वाला कांस्टेबल शेर सिंह हुआ बर्खास्त, पुलिस बोली अब हमारा रिश्ता ख़तम

टिहरी के घनसाली में भी नुकसान : 

घनसाली क्षेत्र के घुत्तू बाजार में बस अड्डे के पास भू-स्खलन होने से एक वाहन मलबे की चपेट में आ गया, और आवासीय भवनों पर भी खतरा मंडरा रहा है,प्रशासन ने मार्ग को सुचारु कर दिया है। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। 

आज भी भारी बारिश का अलर्ट : 

मौसम विभाग के अनुसार आज 6 अगस्त को उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और तेज बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग ने देहरादून, चमोली और बागेश्वर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली चमकने और अत्यंत तीव्र वर्षा की संभावना जताई गई है। वहीं टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल और रुद्रप्रयाग जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ गर्जन और बिजली गिरने की आशंका है। वहीं, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।

पढ़ें यह खबर : सावधान! उत्तराखंड में कोरोना ने दी दस्तक, हल्द्वानी में मिला पहला संक्रमित मरीज


लगातार बारिश के चलते देहरादून शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बीते 24 घंटों के दौरान चकराता, मसूरी और धनोल्टी क्षेत्रों में 150 मिलीमीटर से अधिक वर्षा दर्ज की गई। वहीं, देहरादून शहर के विभिन्न इलाकों में करीब 60 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। लगातार वर्षा के कारण रिस्पना, बिंदाल, सोंग और सुसवा नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए, जबकि कई जगहों पर जलभराव से यातायात प्रभावित रहा। पहाड़ी मार्गों पर मलबा आने से भी आवागमन में दिक्कतें देखी गईं।

Watch Video

You Might Also Like