Uttarakhand : कैंची धाम बाईपास निर्माण के सर्वे कार्य को मिली मंजूरी, पढ़ें | Nation One
Uttarakhand : नीम करौली बाबा के भक्तों के लिए एक राहत की खबर है। कैंची धाम में दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को अब जाम की समस्या से जूझने की आवश्यकता नहीं होगी। इस क्षेत्र में अब बाईपास निर्माण की प्रक्रिया तेजी से पूरी होने जा रही है। लोक निर्माण विभाग ने कैंची धाम से हरतपा होते हुए बाईपास के निर्माण के लिए आवश्यक सर्वे कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। कैंची धाम में हर साल लाखों भक्तों के आने से भवाली और गरमपानी की तरफ लंबा जाम लगना एक आम बात बन गई थी, जिससे ना सिर्फ भक्तों को असुविधा होती थी, बल्कि क्षेत्रीय यातायात भी प्रभावित हो रहा था। यह जाम कई किलोमीटर तक फैल जाता था और अक्सर घंटों का समय बर्बाद हो जाता था। हालाँकि, अब इस समस्या का समाधान जल्द ही मिलने वाला है। पिछले महीने भवाली सेनिटोरियम बाईपास के निर्माण में तेजी लाने की योजना के बाद, अब हरतपा से पाडली तक बाईपास बनाने का प्रस्ताव भी सामने आया था। इसके बाद विभागीय टीम ने इस परियोजना को प्राथमिकता देते हुए सर्वे कार्य को पूरा कर लिया है।











