Uttarakhand : बोल्डर की चपेट में आने से पुलिसकर्मी की मौत, पढ़ें | Nation One

Uttarakhand : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां जनपद उत्तरकाशी के बड़कोट क्षेत्र में यमुनोत्री हाईवे पर चुनौती बने ओजरी डाबरकोट में भूस्खलन हो गया। इस दौरान बोल्डर की चपेट में आने से वहां ड्यूटी पर तैनात पुलिस के हेड कांस्टेबल की मौत हो गई।

पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश, नैनीताल जिले में बंद हुए 11 मार्ग | Nation One

Uttarakhand : बोल्डर की चपेट में आने से पुलिस कांस्टेबल की मौत

जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल चमन सिंह तोमर (37) निवासी बानसू लखवाड़ और उनके साथ एक होमगार्ड जवान ओजरी डाबरकोट के पास भूस्खलन जोन में ड्यूटी पर थे। वे वहां से वाहनों की आवाजाही करा रहे थे। तभी पहाड़ी से बोल्डर रास्ते पर गिर गए। बोल्डर की चपेट में आने से चमन सिंह घायल हो गए।

लोन दिलाने के नाम पर महिला से 37 लाख की धोखाधड़ी आरोपी अलीगढ़ से गिरफ्तार | Nation One

Uttarakhand : पुलिस महकमे में शोक की लहर

पुलिस जवानों ने उन्हें उपचार के लिए सीएचसी बड़कोट पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषत कर दिया। सीओ बड़कोट सुरेंद्र सिंह भंडारी का कहना है कि शव का पंचनामा भर परिजनों को सूचना दी गई है। इधर घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर व्याप्त है।

Also Read : Accident : बंगाल के बांकुड़ा में मालगाड़ियों की टक्कर, 12 डिब्बे पटरी से उतरे | Nation One