उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत काफी संवेदनशील व्यक्ति हैं। उनकी मानवीय संवेदना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मुख्यमंत्री शनिवार को भूस्खलन प्रभावित सिल्ला गांव का निरीक्षण करने जा रहे थे। राजपुर रोड पर होटल मधुबन के सामने एक दुर्घटनाग्रस्त महिला, जो सड़क किनारे बच्चे के साथ परेशानी में दिखाई दी। स्कूल यूनीफार्म में बच्चा रो रहा था। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र तत्काल अपना काफिला रुकवाकर उस महिला के पास पहुंचे तथा उनका मनोबल बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने तुरंत महिला को अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की। काफी देर तक मुख्यमंत्री रावत उस बच्ची के पास खड़े रहे। सीएम ने यह भी जाना कि बच्ची को चोट तो नहीं लगी है। सब कुछ कुशल होने की जानकारी मिलने के बाद ही सीएम रावत का काफिला आगे बढ़ा। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ विधायक गणेश जोशी भी थे।
महिला को कोई गम्भीर चोट नहीं आई है। दुर्घटना के कारण उन्हें तात्कालिक ट्रॉमा पहुँचा था। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने एक बार फिर राज्य वासियों से अपील की कि प्रत्येक नागरिक को सड़क हादसों में दुर्घटना ग्रस्त व्यक्तियों की सहायता के लिए तुरंत आगे आकर अपना नागरिक कर्तव्य निभाना चाहिए। उन्होंने लोगों से ट्रैफिक नियमों का दृढ़ता से पालन करने का भी अनुरोध किया। इससे पहले भी मुख्यमंत्री ने लच्छीवाला फ्लाईओवर के पास एक चिकित्सक की हालत खराब होते देख अपना काफिला रुकवा कर उनको अस्पताल भिजवाया था।
https://youtu.be/aCEQX78KXa8
वीडियो साभारः सोशल मीडिया
Посетите сайт https://xn--j1abip.com// и вы сможете ознакомиться с ЖК Толк в Академическом районе города Екатеринбург. Узнайте все преимущества ЖК, его местоположение, инфраструктуру рядом. На сайте вы сможете выбрать квартиру или паркинг. Купить новую квартиру в ЖК от застройщика по выгодной цене рядом с Преображенским парком легко – мы предлагаем различные варианты оплаты и ипотеку по выгодной ставке. Подробнее на сайте.
account sale account exchange service